Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

सीवर लाइन लीकेज के कारण मंदिर का एक हिस्सा धंसा, दो मकानों में दरार, देखे वीडियो

India-1stNews



सीवर लाइन लीकेज के कारण मंदिर का एक हिस्सा धंसा, दो मकानों में दरार, देखे वीडियो






बीकानेर के गोगागेट क्षेत्र में सीवर लाइन की लीकेज के चलते कुछ मकान धंस गए हैं, वहीं कुछ मकानों में दरार आ गई है। दरार आगे से आगे बढ़ती जा रही है और अब तक तीन चार घर इसकी चपेट में आ गए हैं, इसके बाद नगर निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचे है।

क्षेत्र के लोगों ने बताया कि गोगागेट के पास हनुमान मंदिर और बृजमोहन स्वामी के घर में सोमवार सुबह दरार देखने को मिली थी। सुबह कुछ हिस्सा धंसता हुआ लगा तो आसपास के लोगों ने मंदिर परिसर में कुछ दीवारों पर लकड़ी का सपोर्ट दे दिया। इसके बाद भी जमीन धंसती जा रही है। हनुमान मंदिर और पास के दो मकानों में दरार सुबह से दोपहर तक ही काफी बढ़ गई। इस बारे में नगर निगम के अधिकारियों को भी सूचना दी गई लेकिन कोई मौके पर नहीं पहुंचा।


अभी ये पता नहीं चल पाया है कि दरार क्यों आ रही है। आशंका जताई जा रही है कि सीवर लाइन में अंदर ही अंदर लीकेज है, जिससे पानी घरों व मंदिर की नींव तक पहुंच गया है। सीवर लाइन के ठेकेदार भी मौके पर पहुंचे हैं प्रथम दृष्टयासीवरेज लीकेज के कारण मंदिर के पास की जमीन में खोखली हो गई और नीचे धंस गई। जिससे उसके बाथरूम सहित अन्य दीवारें लुढकने की स्थिति में आ गई है। आसपास के लोगों ने रास्ता बंद कर दिया है, अन्यथा कोई बड़ा हादसा भी हो सकता है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement