Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

गंगाशहर: करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

India-1stNews




गंगाशहर: करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

बीकानेर। गंगाशहर थाना क्षेत्र से टैंट लगा रहे युवक की मौत का मामला सामने आया है। गंगाशहर थाना प्रभारी परमेश्वर सुथार के अनुसार चौपड़ा बाड़ी क्षेत्र में बद्री भैरव मंदिर के पास रविवार देर रात ये हादसा हुआ। यहां शंकरलाल पुत्र रुघाराम काम कर रहा था। टैंट लगाते समय उसे ये ध्यान ही नहीं रहा कि आगे करंट है। वो करंट की चपेट में आने से गंभीर घायल हो गया, उसे तुरंत पीबीएम अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम करवाकर सोमवार को परिजनों को सुपुर्द कर दिया है।

सूचना मिलने पर गंगाशहर पुलिस थाने से हैड कांस्टेबल बाबूलाल सौखल भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने परिजनों से भी पूछताछ की और घटना स्थल का मुआयना किया। उसे बेहोशी की हालत में रात को पीबीएम के ट्रोमा सेन्टर में भर्ती कराया गया। जहां पर उपचार के दौरान देर रात तीन बजे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562