Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: फिर चाकूबाजी की घटना, दो युवक घायल

India-1stNews




बीकानेर: फिर चाकूबाजी की घटना, दो युवक घायल

बीकानेर. भट्टो का चौराहा िस्थत एक दुकान के पास लघुशंका करने से रोकना दो युवकों को भारी पड़ गया। लघुशंका करने वाले ने दोनों युवकों पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग दौड़ कर वहां पहुंचे, तब आरोपी बाइक से भाग गया। राहगीरों ने दोनों युवकों को पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर पहुंचाया।

सदर एसएचओ सुरेन्द्र पचार ने बताया कि भुट्टो का चौराहा पर स्टार चिकन नाम से दुकान है। सोमवार शाम को दुकान संचालक बाहर गया हुआ था। वहां काम करने वाले सुभाषपुरा निवासी समीर पुत्र अब्दुल करीम एवं भुट्टो का बास निवासी बहादुरसिंह पुत्र अजीज मौजूद थे। तभी बाइक पर अरुण सोलंकी आया। वह दुकान के पास लघुशंका करने लगा। तब समीर व बहादुर ने उसे रोका, जिससे वह गुस्सा हो गया। आरोपी अरुण दोनों से झगड़ा करने लगा। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों में लात-घूंसे चलने लगे। तब अरुण ने चाकू निकाल कर समीर व बहादुर पर हमला कर दिया। चाकू के हमले से समीर व बहादुर के हाथ व पीठ पर घाव हुए हैं। बाद में आरोपी वहां से भाग गया। राहगीरों ने दोनों युवकों को पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर भिजवाया, जहां उनका उपचार चल रहा है। वारदात का पता चलने पर पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम, एएसपी सिटी दीपक शर्मा मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने घटना की जानकारी ली।

होटल में खाना खाने गए दो युवकों के साथ मारपीट व चाकू से हमला
एक अन्य घटना में कोटगेट थाना इलाके में िस्थत एक होटल पर खाना खाने गए दो युवकों के साथ मारपीट करने एवं चाकू से हमला करने का सामने आया है। इस संदर्भ में सर्वोदय बस्ती निवासी समीर पुत्र अयूब अली ने विक्की पठान, रिकी वाल्मीकि, मोगली एवं प्रकाश चांगरा के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। उसने रिपोर्ट में बताया कि 29 अक्टूबर, की रात करीब साढ़े दस बजे वह राजपुरोहित भोजनालय पर खाना खाने गया था। तब करीब साढ़े ग्यारह बजे आरोपी वहां आए। आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की । आरोपी विक्की पठान ने चाकू से हाथ और कूल्हे पर वार किया।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement