Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

महिला की संदिग्ध अवस्था में मौत, शव मोर्चरी में रखवाया

India-1stNews





महिला की संदिग्ध अवस्था में मौत, शव मोर्चरी में रखवाया




बीकानेर। नोखा पुलिस थाना क्षेत्र में एक महिला संदिग्ध अवस्था में मौत हो जाने का मामला सामने आया है। घटना रासीसर गांव की है। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया है। जहां पीहर पक्ष द्वारा रिपोर्ट देने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। थानाधिकारी आलोक सिंह के अनुसार रासीसर गांव में नोरंगी पत्नी अनिल कुमार की मौत हुई है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बागड़ी हॉस्पिटल लाया गया, जहां फिलहाल शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस के अनुसार पृथमदृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद मौत का असली कारण सामने आएगा।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562