Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

राजस्थान फुटबॉल टीम में राहुल ओझा एवं गौतम ओझा का चयन

India-1stNews




राजस्थान फुटबॉल टीम में राहुल ओझा एवं गौतम ओझा का चयन




बीकानेर। असम के कोकराझार में आयोजित होने वाली संतोष ट्रॉफी प्रतियोगिता के लिए राजस्थान फुटबॉल टीम की घोषणा सचिव दिलीप सिंह शेखावत ने जयपुर की जिसमें बीकानेर फुटबॉल क्लब के गोलकीपर राहुल ओझा और डिफेंडर गौतम ओझा का चयन राजस्थान टीम में हुआ है, क्लब के भैरूरतन ओझा ने बताया की अप्रैल माह में अलवर में आयोजित स्टेट चैंपियनशिप में प्रदर्शन के आधार पर दोनों खिलाड़ियों का चयन हुआ है, ओझा ने बताया की गोलकीपर राहुल ओझा पूर्व में भी संतोष ट्रॉफी खेल चुके हैं और लगातार दूसरी बार राजस्थान टीम में चयनित हुए हैं। दोनों  के चयन पर अरविंद सिंह राठौड़,उमेश सिंह शेखावत, सोहन सिंह भाटी, देवेंद्र सिंह भाटी, आशीष दुबे आदि ने प्रसन्नता व्यक्त की।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562