Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

गंगाशहर: हेड कांस्टेबल की गाड़ी लूटने के दो युवक गिरफ्तार

India-1stNews





गंगाशहर: हेड कांस्टेबल की गाड़ी लूटने के दो युवक गिरफ्तार





बीकानेर। हैड कांस्टेबल से गाड़ी लूटने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। एसपी तेजस्विनी गौतम के निर्देशन में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की है। उपनिरीक्षक चंद्रजीत सिंह डीएसटी, गंगाशहर थानाधिकारी परमेश्वर सुथार की टीम ने प्रकाश विश्नोई पुत्र गिरधारी राम निवासी मोडायत, दिनेश पुत्र भंवर लाल निवासी धरनोक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से हेड कांस्टेबल गजेन्द्र सिंह से लूटी हुई कार भी बरामद की है। बदमाशों से पूछताछ में सामने आया है कि इन बदमाशों ने मादक पदार्थों की सप्लाई करने के लिए कार लूटी थी । फिलहाल पुलिस आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है। बता दे कि लिफ्ट के बहाने से हैड कांस्टेबल के पास से आरोपियों ने जोधुपर बाईपास के पास कार को लूटा था।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562