Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

फैक्ट्री में मिले फफूंद लगे 200 किलो सड़े रसगुल्ले, मावा व चासनी करवाई नष्ट

India-1stNews





फैक्ट्री में मिले फफूंद लगे 200 किलो सड़े रसगुल्ले, मावा व चासनी करवाई नष्ट

बीकानेर, 7 नवम्बर। शादियों का सीजन एवं दिवाली के त्यौहार को देखते हुए जिले में खाद्य पदार्थों के नमूनीकरण व निरीक्षण का कार्य मिशन मोड पर जारी है। मंगलवार को खाद्य सुरक्षा दल द्वारा लूनकरणसर हाईवे स्थित एक रसगुल्ला निर्माण ईकाई पर कार्यवाही की गई। 


मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बीकानेर डॉ मोहम्मद अबरार पंवार ने बताया कि मैसर्स गगन मिल्क फूड की रसगुल्ला निर्माण ईकाई में रसगुल्ला, मीठा मावा व घी का निर्माण किया जा रहा था। निरीक्षण के दौरान निर्माण ईकाई में पुरानी खट्टी चासनी लगभग 120 किलो, जंग लगे पीपों में पुराने बदबूदार रसगुल्ले तथा फफूंद लगा मावा लगभग 80 किलो इस प्रकार कुल लगभग 200 किलो खाद्य सामग्री को मौके पर ही जनहित में नष्ट करवाया गया। 

कार्यवाही के दौरान रसगुल्ला, मीठा मावा, घी तथा चमचम के कुल 4 नमूने लिए गए, जिसे जांच हेतु जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला बीकानेर भिजवाया जाएगा। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। 


कार्यवाही में बीकानेर जिले के खाद्य सुरक्षा अधिकारी भानु प्रताप सिंह, श्रवण कुमार वर्मा, सुरेंद्र कुमार तथा राकेश गोदारा शामिल रहे।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement