Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

सात विधानसभा क्षेत्रों से दाखिल नामांकनों में से 5 उम्मीदवारों के नामांकन खारिज

India-1stNews





नामांकन पत्रों की हुई संवीक्षा

जिले की सात विधानसभा क्षेत्रों से दाखिल नामांकनों में से  5 उम्मीदवारों के नामांकन खारिज

बीकानेर, 07 नवम्बर। जिले की सात विधानसभा क्षेत्रों से विभिन्न राजनैतिक दलों और निर्दलीय प्रत्याशियों द्वारा दाखिल किए गए नामांकनों की मंगलवार को संवीक्षा की गई। संवीक्षा में  कोलायत विधानसभा से तीन उम्मीदवारों के नाम निर्देशन पत्र निरस्त किए गए ,जबकि खाजूवाला से एक प्रत्याशी का तथा लूणकरणसर से भी एक प्रत्याशी का पर्चा निरस्त किया गया। इस प्रकार कुल पांच प्रत्याशियों के पर्चे खारिज हुए।
 कोलायत विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी पूनम कंवर व देवी सिंह भाटी तथा राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के उम्मीदवार रामदयाल का पर्चा खारिज हुआ है।

खाजूवाला से पूनम चंद नायक का राष्ट्रीय लोक सेवक पार्टी से दाखिल नामांकन खारिज किया गया है। लूणकरनसर से निर्दलीय प्रत्याशी अरूणा का नामांकन पत्र खारिज हुआ है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement