Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

दो कारों की आमने-सामने की भिड़ंत में एक की मौत, दस जने घायल

India-1stNews




दो कारों की आमने-सामने की भिड़ंत में एक की मौत, दस जने घायल

बीकानेर। देर रात को जयपुर-जोधपुर बाईपास पर दो कारों की आमने-सामने की भिड़ंत में एक जने की मौत हो गई और दस लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार जयपुर-जोधपुर बाईपास के पास थार रिसॉर्ट के पास स्विफ्ट डिजायर वेगनआर की आमने- सामने भिड़ गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख पुकार मच गई। वैगनआर में सवार अजित फाउण्डेशन के पास रहने वाले विनोद कौशिक पुत्र शांतिलाल की मौत हो गई जबकि ममता, मोक्ष ड्राइवर शमशेर गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं स्विफ्ट डिजायर सवार गोविंद, राहुल, भवरसिंह, युवराज, आनंदी, उत्सव कुंवर, भंवरी घायल हो गए। जानकारी के अनुसार स्विफ्ट डिजायर में सात लोग सवार थे वे देशनोक से ओरण की परिक्रमा कर सीकर की तरफ जा रहे थे जबकि वैगनआर में सवार सभी लोग जोधपुर से बीकानेर की तरफ आ रहे थे । घायलों का इलाज पीबीएम अस्पताल में चल रहा है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement