Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर। वोटिंग के दौरान भद्दी गालियां निकालने लगे मंत्रीजी, कह दिया कर दूंगा ऐसी- तैसी, क्या ऐसे होते है जनप्रतिनिधि ? वीडियो वायरल

India-1stNews




बीकानेर। वोटिंग के दौरान भद्दी गालियां निकालने लगे मंत्रीजी, कह दिया कर दूंगा ऐसी- तैसी, क्या ऐसे होते है जनप्रतिनिधि ? वीडियो वायरल

बीकानेर। खाजूवाला से कांग्रेस विधायक गोविंद राम मेघवाल का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में विधायक गोविंद राम मेघवाल पूगल के धोधा गांव में कर्मचारी से उलझते हुए ऐसी-तेसी करने की धमकी देते हुए दिखाई दे रहे हैं। दरअसल गोविंद राम पूगल के धोधा गांव मे मतदान स्थल पर पहुंचे थे। इस दौरान एक मतदान कर्मी से उनकी किसी बात को लेकर बोलचाल हो गई इस पर गुस्साए विधायक ने उस कर्मी को धमकाते हुए कहा कि मैं ऐसी-तेसी कर दूंगा। आसपास मौजूद लोगों ने विधायक, मतदान कर्मी की बात चीत का वीडियो बना लिया और इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। विधायक गोविंद राम का विवादों से नाता रहा है। पहले भी उनके कई वीडियो आडियो वायरल हो चुके हैं। इंडिया-फर्स्ट न्यूज नहीं करता वायरल वीडियो की पुष्टि।



Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement