Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

गंगाशहर: अवैध पिस्टल के साथ दस जिंदा कारतूस जब्त, युवक गिरफ्तार

India-1stNews





अवैध हथियारों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पिस्टल के साथ युवक को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई गंगाशहर पुलिस ने घड़सीसर रोड में की है। जहां पर पुलिस टीम गश्त कर रही थी। इसी दौरान एक युवक पिस्टल के साथ दिखाई दिया। जिस पर पुलिस टीम ने युवक को रोका और पुछताछ की। गश्त के दौरान बाबूलाल नजर आया। उसके हाथ में हथियार देखकर पूछताछ की गई। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो बाबूलाल हथियार हाथ में लेकर लहरा रहा था। उसके पास 12 बोर डबल बैरल था। जिसका कोई वैध कागज नहीं था।उससे 10 जिंदा कारतुस थे। बाबूलाल ने बताया कि सन 2009 में रामवन (जम्मू कश्मीर) से हथियार खरीदा था। उस समय बाबूलाल ने रामबन (जम्मू कश्मीर) से लाईसेंस बनवाया था। उसके बाद मैंने जम्मू कश्मीर से 2-3 बार लाईसेंस नवीनीकरण करवाया था। तत्पश्चात सन 2018 से अब तक लाईसेंस नवीनीकरण नहीं करवाया है। सन 2020 में बीकानेर कलेक्टर आफिस में लाईसेस नवीनीकरण के लिए प्रार्थना पत्र दिया जो अभी तक नवीनीकरण नही हुआ है। ऐसे में पुलिस ने उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने युवक के पास से दस जिंदा कारतूस भी जब्त किए है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562