Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

तोलियासर मंदिर में अचानक लगी आग मूर्ति तक पहुंची, भक्तों में आशंकाएं

India-1stNews




तोलियासर मंदिर में अचानक लगी आग मूर्ति तक पहुंची, भक्तों में आशंकाएं

बीकानेर। तोलियासर मंदिर में बाबा के जन्मोत्सव से एक रात पहले 3 दिसंबर की रात को अज्ञात कारणों से आग लग गई और आग मूर्ति तक पहुंच गई। मूर्ति के पीछे लगा पर्दा जलकर खाख हो गया और मूर्ति के पास तेल होने के कारण आग सुलगने लगी। इससे मूर्ति पर भी कालापन आ गया और भक्तों में अनेक प्रकार की आशंकाएं छा गई है। अनुमान लगाया जा रहा है कि आग दीपक की ज्योति से पर्दे ने पकड़ ली और मंदिर व्यवस्था में जुटे सेवकों ने आग पर काबू पाया। यहां साफ सफाई कर 4 दिसंबर को बाबा के जन्मोत्सव की तैयारियों में मूर्ति का भव्य श्रृंगार किया गया। पर्दा बदल दिया गया परंतु घटना के बाद दो दिन से सोशल मीडिया पर घटना की चर्चा छाई हुई है। हालांकि मंदिर प्रशासन से जुड़े सदस्यों ने इसे साधारण घटना मानकर विशेष तूल नहीं दिया है। परंतु भक्त इसे बाबा का नाराज होना मानकर किसी अनिष्ट की संभावना जताते हुए क्षमायाचनाएं
कर रहें है।


Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement