Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

सड़क किनारे पैदल जा रही बुजुर्ग महिला को कार ने लिया चपेट में, मौत

India-1stNews




सड़क किनारे पैदल जा रही बुजुर्ग महिला को कार ने लिया चपेट में, मौत

बीकानेर। मेगा हाईवे पर स्थित गांव नौरंगदेसर के पास सड़क किनारे पैदल जा रही एक बुजुर्ग महिला कार की चपेट में आ गई। हादसे में चोटें लगने से गंभीर घायल बुजुर्ग की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। टक्कर लगने के बाद कार ड्राइवर वाहन सहित मौके से भाग गया। मृतक के पुत्र की ओर से कार ड्राइवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया गया है।

पुलिस के अनुसार ओमप्रकाश (55) पुत्र गंगाराम जाट निवासी वार्ड 3, गांव नौरंगदेसर ने मामला दर्ज कराया गया है। रिपोर्ट में बताया कि शुक्रवार की दोपहर 2 बजे के करीब उसकी मां रेशमी देवी सड़क के किनारे पैदल जा रही थी। रावतसर की तरफ से आई कार के ड्राइवर ने वाहन को तेजी और लापरवाही से चलाते हुए सड़क किनारे चल रही उसकी मां के टक्कर मारी। इससे उन्हें गंभीर चोटें लगी।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562