Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

जयपुर में मर्डर, बीकानेर में ए श्रेणी की नाकेबंदी, कल सर्व समाज का बंद का आह्वान

India-1stNews





जयपुर में मर्डर, बीकानेर में ए श्रेणी की नाकेबंदी, कल सर्व समाज का बंद का आह्वान


बीकानेर। राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के बाद पूरे प्रदेश में राजपूत समाज के आक्रोश को देखते हुए पुलिस मुस्तैद है। प्रदेश में कानून एवं व्यवस्था को बनाये रखने के लिए डीजीपी के निर्देश पर सभी संभागों व जिलों में पुलिस प्रशासन को अलर्ट रहने को कहा गया है। बीकानेर रेंज आईजी ओमप्रकाश ने संभाग के सभी जिलो में ए श्रेणी की नाकेबंदी करने निर्देश दिए है। इस आदेश के अनुसार रेंज के सभी डीवाईएसपी व थानाधिकारी फील्ड में रहेंगे। श्रीगंगानगर चौराहे पर पुलिस अधिकारी, जवान हर वाहन की सघन तलाशी ले रहे है। गोगामेड़ी के हत्यारे जिस स्कूटी पर सवार होकर फरार हुए उस स्कूटी पर भी नजर बनाये रखने की हिदायत दी गई है। उधर जयपुर सहित अन्य जिलों में आक्रोश व्यक्त करते हुवे राजपूत समाज सहित सर्व समाज ने बंद का आह्वान किया है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562