Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड के विरोध में राजस्थान बंद, कल स्कूलों में छुट्टी और बच्चों को नहीं भिजवाने के मैसेज आने लगे

India-1stNews





सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड के विरोध में  राजस्थान बंद, कल स्कूलों में छुट्टी और बच्चों को नहीं भिजवाने के मैसेज आने लगे


बीकानेर। आज जयपुर में दिनदहाड़े हुए हत्याकांड में अब आक्रोश की आग लगातार बढ़ती जा रही है। देर शाम को करणी सेना के महिपाल सिंह मकराना ने प्रदेशस्तरीय बंद का आव्हान किया था। जिसके चलते सम्पूर्ण राजस्थान में करणी सेना से जुड़े लोग सर्व समाज के साथ लगातार बैठकें कर इस बारे में निर्णय लेने में जुटे है। इसी बीच बीकानेर में भी बंद का आव्हान किया गया है। सर्वसमाज के बैनर तले इस बंद का आव्हान किया गया है। जिसमें बीकानेर व्यापार उधोग मंडल, खजांची मार्केट एशोसिएशन, जेन मार्केट एशोसिएशन, तोलियासर भैरूंजी गली एशोसिएशन, खारा ग्रोथ सेंटर, बीछवाल उधोग संघ, फड़ बाजार एवं समस्त सामाजिक एवं व्यापारिक संस्थाओं सहित संगठनों ने बंद को अपना समर्थन दिया हैं। बीकानेर के साथ ही प्रदेश के अलग-अलग जिलों में भी लगातार लोग बंद का आव्हान कर रहे हैं। वहीं दूसरी और इस मामले को लेकर आक्रोश अपने उबाल पर है। राजस्थान के साथ-साथ अन्य कई प्रदेशों में भी इसको लेकर विरोध प्रदर्शन हो रहा है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562