Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

गोबर फेंकने वालों पर होगी सख्त कार्यवाही, जब्त होंगे बंद पड़े ठेले

India-1stNews





शहर मेरा घर है और घर में गंदगी बर्दाश्त नहीं - महापौर

आचार संहिता हटने के बाद नगर निगम बीकानेर में आज स्वच्छता को लेकर बड़ी बैठक रखी गई। महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित की अध्यक्षता में निगम के सभी 11 स्वच्छता निरीक्षकों तथा 80 जमादारों को बैठक के लिए बुलाया गया। महापौर सुशीला कंवर, आयुक्त केसर लाल मीणा तथा उपमहापौर राजेंद्र पंवार ने स्वच्छता को लेकर सभी अधिकारियों एवं जमादारों को निर्देश जारी किए।

महापौर सुशीला कंवर ने सभी कर्मचारियों को वर्दी में रहने तथा पहचान पत्र साथ रखने के लिए सख्त निर्देशित किया। महापौर ने शहर में जगह जगह बन रहे ओपन पॉइंट्स पर नाराजगी जताते हुए कम से कम ओपन प्वाइंट बनाने तथा नियमित ऑटो टॉपर तथा ट्रैक्टर की सहायता से उठवाने के लिए कहा। महापौर ने विशेष रूप से मुख्य बाजार, मुख्य मार्ग तथा चौराहों को प्राथमिकता से साफ रखने के लिए निर्देशित किया।
महापौर ने कहा की यह शहर हम हमारा घर है और इसे साफ रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। इसे आपके घर की तरह पूरी जिम्मेदारी और शिद्दत से स्वच्छ रखना ही हमारा उद्देश्य होना चाहिए। इसके लिए हमारे पास जितने भी संसाधन है उन संसाधनों का अधिकतम उपयोग करते हुए शहर को स्वच्छ बनाने की दिशा में अग्रसर होना है। 

जब्त होंगे बंद पड़े ठेले
शहर में जगह जगह बड़ी संख्या में बंद ठेले रखे जा रहे हैं। जिससे आवागमन के साथ अव्यवस्था उत्पन्न हो रही है। इसके मद्देनजर अभियान चलाते हुए शहर में रखे बंद ठेले निगम द्वारा जब्त किए जाएंगे। महापौर ने सभी स्वच्छता निरीक्षकों को विशेष अभियान शुरू करने के लिए निर्देशित किया।


गोबर फेंकने वालों पर होगी सख्त कार्यवाही

शहर में चल रही अवैध डेयरियों द्वारा सड़कों तथा खाली भूखंडों में बड़ी संख्या में गोबर गिराया जा रहा है। जिसको देखते हुए अब ऐसी डेयरियों पर भारी पेनल्टी के साथ कानूनी कार्यवाही की जाएगी। आयुक्त ने स्वच्छता निरीक्षकों से ऐसी डेयरियों की सूची मांगी है जो गोबर बाहर सड़कों अथवा नाली में डाल रहे हैं।

 

लंबे समय से अनुपस्थित कर्मचारियों पर होगी कार्यवाही
लंबे समय से वार्डों में अनुपस्थित चल रहे कर्मचारियों पर भी निगम अब कड़ी कार्यवाही करेगा। 15 दिन से बिना सूचना अनुपस्थित कार्मिकों को नोटिस जारी किए जाएंगे साथ ही 30 दिन से अधिक बिना सूचना अनुपस्थित कार्मिकों को निलंबित किया जाएगा । 

मुख्य मार्गों के लिए निविदा पर लिए जायेंगे सफाईकर्मी
पहले की तरह मुख्य मार्ग मुख्य बाजारों तथा रात्रि कालीन सफाई के लिए 100 श्रमिक एनडीए पर लिए जाएंगे। इन श्रमिकों को विशेष रूप से मुख्य मार्गों तथा मुख्य बाजारों की सफाई के लिए उपयोग में लिया जाएगा। 4-4 घंटों की दो पारियों में 25-25 श्रमिकों के दल बनाकर सफाई का कार्य किया जाएगा।

महिला सफाईकर्मी के वर्दी के रंग बदलने को मिली सैद्धांतिक स्वीकृति

महिला सफाईकर्मियों द्वारा वर्दी के रंग को बदलने के लिए कई बार लिखित एवं मौखिक निवेदन किए गए। जिस पर आज बैठक में सैद्धांतिक स्वीकृति दे दी गई। नियमों एवं सालाना वर्दी भत्ते आदि विषयों को ध्यान में रखते हुए आगामी आदेश जारी किए जाएंगे।

चुनाव में 650 सफाईकर्मियों की ड्यूटी के बाद भी सफाई व्यवस्था को संभालने के लिए आयुक्त केसरलाल मीणा ने सभी कार्मिकों का धन्यवाद ज्ञापित किया। उपमहापौर राजेंद्र पंवार ने सभी कार्मिकों को परिवार के सदस्य के रूप में एकजुट होकर उपलब्ध संसाधनों की सहायता से स्वच्छता में विशेष ध्यान देने के लिए कहा।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement