Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास ने PBM अस्पताल का किया निरीक्षण चिकित्सा व सफाई व्यवस्थाओं का जायजा लेकर प्रशासन को किया निर्देशित

India-1stNews




बीकानेर पश्चिम विधायक ने मेडिकल कॉलेज प्राचार्य और पीबीएम अधीक्षक के साथ की अस्पताल व्यवस्थाओं की समीक्षा

सभी व्यवस्थाएं चाक चौबंद रखने के दिए निर्देश

बीकानेर, 6 दिसंबर। बीकानेर (पश्चिम) विधायक जेठानंद व्यास में बुधवार को सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. गुंजन सोनी तथा पीबीएम अधीक्षक डॉ. पी के सैनी के साथ अस्पताल की व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

उन्होंने अस्पताल परिसर में साफ-सफाई एवं सुरक्षा व्यवस्था को अधिक मुस्तैद रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अस्पताल में जांचों से जुड़ी सभी मशीनें चालू स्थिति में रहें, जिससे मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो। किसी मशीन में खराबी आने पर तत्काल ठीक करवाएं। उन्होंने कहा कि इसकी नियमित समीक्षा की जाएगी। विधायक व्यास ने अस्पताल के सभी वार्डों का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए। दवा वितरण केंद्रों की व्यवस्थाएं चाक चौबंद रखने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने चिकित्सकों की ड्यूटी शिफ्ट के बारे में भी जाना। 

सरदार पटेल को किया नमन
इस दौरान उन्होंने सरदार पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि भी अर्पित की और कहा कि कॉलेज के विकास में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। इसके लिए कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने डेंटल ओपीडी का निरीक्षण किया। इस दौरान डॉ. सुरेंद्र वर्मा, डॉ. रेखा आचार्य, डॉ. जितेंद्र आचार्य, पार्षद अरविंद किशोर आचार्य, पूर्व पार्षद शिवकुमार रंगा आदि मौजूद रहे।

रैन बसेरे का किया अवलोकन
विधायक जेठानंद व्यास ने पीबीएम के जनाना अस्पताल भवन के पास संचालित रैन बसेरे का निरीक्षण किया। इसका संचालन नगर निगम द्वारा मारवाड़ जन सेवा समिति, गोमा देवी चमडिया चैरिटेबल ट्रस्ट तथा लायंस क्लब के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। इस दौरान विधायक ने कहा कि अस्पताल में भर्ती मरीजों के परिजनों को सर्दी के दौरान किसी प्रकार की परेशानी नहीं रहे, यह सुनिश्चित किया जाए। इसके लिए संसाधनों की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। 

रैन बसेरा संचालक रमेश व्यास ने बताया कि यहां प्रतिदिन लगभग बारह सौ लोगों को जन सहयोग से चाय बिस्किट तथा विश्राम की सुविधा उपलब्ध करवाई जाती है। इस दौरान डॉ. एल के कपिल, हरि किसन राजपुरोहित, मनीराम सोनी, महेश डारा आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement