Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: शिक्षक ने सिर पर डंडे से मारा, बच्चे की इलाज के दौरान मौत

India-1stNews




बीकानेर: शिक्षक ने सिर पर डंडे से मारा, बच्चे की इलाज के दौरान मौत

बीकानेर। जिले के जसरासर पुलिस थाना क्षेत्र में इलाज के दौरा स्कूली बच्चे की मौत हो जाने का मामला सामने आया है इस संबंध में स्कूल के शारीरिक शिक्षक के खिलाफ हत्याव एससी/एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज करवाया गया है घटना 16 सितंबर 2023 को गांव मेऊसर स्थित रा.उ.मा.वि. की है। इस संबंध में मृतक की मां जमना देवी पत्नी जीवणराम मेघवाल ने स्कूल के शारीरिक शिक्षक श्री कृष्ण मोहन चाहण निवासी सींथल के खिलाफ जसरासर पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया है। परिवादिया ने रिपोर्ट में बताया कि शारीरिक शिक्षक श्रीकृष्ण मोहन चारण ने उसके बेटे के साथ स्कूल में डंडे से सिर पर मारी व जबरदस्ती खेल खेलाया। जिस कारण उसका पुत्र बेहोश हो गया। उसके पुत्र की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। पुलिस ने परिवादिया की रिपोर्ट पर आरोपित शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562