Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

पद्म पुरस्कार 2024 का ऐलान : बीकानेर के अली-गनी सहित राजस्थान के चार विभूतियों को सम्मान

India-1stNews




पद्म पुरस्कार 2024 का ऐलान : बीकानेर के अली-गनी सहित राजस्थान के चार विभूतियों को सम्मान


गणतंत्र दिवस की शाम से पूर्व 2024 में मिलने वाले पद्म पुरस्कारों की घोषणा हुई है इनमे कुल 132 नामों की घोषणा की गई है। इनमे से 5 लोगों को पद्म बिभूषण,110 को पद्म श्री और 17 लोगों को पद्म भूषण पुरस्कार दिया जाएगा।

इन पुरस्कारों में चार राजस्थानियों को भी पद्म पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई है जिनमें जानकीलाल,अली-गनी मोहम्मद,लक्ष्मण भट्ट तैलंग और माया टंडन के नाम शामिल है।

बीकानेर के तेजरासर गांव में जन्मे अली-गनी मोहम्मद को राजस्थान के प्रसिद्ध मांड गायकी के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया जाएगा। आपको बता दे कि अली-गनी दोनों भाइयों को इससे पूर्व में भी राजस्थान सरकार से कलाश्री,भारत सरकार से पद्म श्री सम्मान और राजस्थान संगीत नाटक अकादमी द्वारा लता मंगेशकर सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement