Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

गीजर से अचानक हुआ गैस लीक, नहाते समय बाथरूम के अंदर दम घुटने से युवक की मौत

India-1stNews




गीजर से अचानक हुआ गैस लीक, नहाते समय बाथरूम के अंदर दम घुटने से युवक की मौत


बीकानेर । शहर के सदर थाना क्षेत्र में गैस सिलेंडर से चलने वाले गीजर से एक युवक की मौत हे गई है। युवक की मौत नहाते समय बाथरूम के अंदर दम घुटने की वजह से हुई हुई है। जब काफी देर बाद भी युवक बाथरूम से नहीं निकला तो परिजनों ने अनहोनी की आशंका से बाथरूम का दरवाजा तोड़कर देखा तो परिजनों के होश उड़ गए। परिजन युवक को पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि युवक ने ठंड की वजह से गर्म पानी से नहाने के लिए घर में लगा गैस गीजर चालू किया था। गैस गीजर से अचानक गैस रिसाव होने की वजह से युवक का दम घुटने लगा। इसके बाद युवक बेहोश हो गया, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। युवक आज बाथरूम में गर्म पानी के लिए गैस गीजर ऑन किया था इसी दौरान गीजर से गैस लीक होने लगी।बाथरूम में खिड़की या अन्य वेंटिलेशन नहीं होने के कारण गैस बाथरूम में ही जमा हो गई। इससे दम घुटने से युवक की मौत हो गई है। मृतक की पहचान भुट्टो का बास निवासी अरबाज अली पुत्र अजीज अहमद के रूप में हुई है। युवक की मृत्यु के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement