Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

22 साल के युवक ने लगाई फांसी

India-1stNews




22 साल के युवक ने लगाई फांसी

बीकानेर। इन दिनों युवाओं द्वारा लगातार आत्मघाती कदम उठाए जा रहे है। इनमें युवा मानसिक तनाव, अवसाद ग्रस्त होकर, आपराधिक तत्वों से जुड़ने से लेकर ट्रेन, जहर, फांसी आदि के माध्यम से जान देने जैसे काम रहे है। यह स्थिति क्षेत्र के सामाजिक ताने बाने के लिए चिंतनीय बन रही है। श्री डूंगरगढ़ क्षेत्र के गांव बिग्गा में एक 22 साल के युवक ने अपने ही घर में खुद को फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक मुकेश पुत्र सुगनाराम मेघवाल सोमवार रात को अपने घर में छत पर बने कमरे में सोने गया था। रात को करीब 12 बजे बाद युवक ने अपने कमरे में ही खुद को फांसी लगा ली। सुबह परिजन उसे उठाने आए तो पता चला एवं परिजनों ने पुलिस को सूचना की। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लिया एवं श्रीडूंगरगढ़ चिकित्सालय लेकर आए है। जहां पर शव का पोस्टमार्टम होगा।


Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562