Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

पड़ोसी युवक ने किया युवती से दुष्कर्म, शादी से इंकार पर पिलाया जहर

India-1stNews




पड़ोसी युवक ने किया युवती से दुष्कर्म, शादी से इंकार पर पिलाया जहर

श्रीडूंगरगढ़ के एक गांव में खेत काश्त करने वाले युवक ने पड़ोस में रहने वाली युवती से दुष्कर्म किया। युवती ने शादी से इंकार किया तो उसे जबरन जहरीला स्प्रे पिला दिया।

चूरू के बीदासर अस्पताल में भर्ती पीड़िता ने श्रीडूंगरगढ़ थाना पुलिस को पर्चा बयान में बताया कि उसके गांव में खेत के पास बाबूलाल कुम्हार का खेत है जहां शिवा जाट काश्त करता है। उससे एक महीने से जान-पहचान है। िशवा ने 14 जनवरी की रात को आवाज देकर बुलाया तो वह उसकी ढाणी में चली गई। शिवा ने जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने शादी के लिए कहा तो युवती ने इंकार कर दिया। इससे नाराजशिवा ने उसे जबरन खेत में छिड़कने वाला स्प्रे पिला दिया।

वह अपने घर पहुंची जहां तबीयत बिगड़ने लगी तो परिजनों को दुष्कर्म और जहरीला स्प्रे पिलाने की जानकारी दी। परिजन उसे चूरू के बीदासर अस्पताल में ले गए जहां चिकित्सकों ने भर्ती कर इलाज शुरू किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है जिसकी जांच सीओ श्रीडूंगरगढ़ गोमाराम जाट करेंगे। पुलिस ने आरोपी को डिटेन कर लिया है जिससे पूछताछ की जा रही है। युवती को बोर्ड से मेडिकल मुआयना कराया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement