Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

वॉल्वो बस से 38 लाख का डोडा पोस्त तस्करी कर रहे थे, गंगाशहर के युवक सहित दो गिरफ्तार

India-1stNews




वॉल्वो बस से 38 लाख का डोडा पोस्त तस्करी कर रहे थे, गंगाशहर के युवक सहित दो गिरफ्तार

बीकानेर। बीकानेर से चलने वाली एक वॉल्वो बस से 38 लाख का डोडा पोस्त जप्त किया गया है। पुलिस ने रासीसर गंगाशहर के दो युवकों को इस मामले में गिरफ्तार किया है। यह कार्यवाही मेड़ता पुलिस ने की है। थानाधिकारी प्रमोद कुमार शर्मा ने बताया कि पुलिस अधीक्षक नारायण टोगस के निर्देशों की पालना आरपीएस सुमित कुमार, पुलिस उप अधीक्षक नूर मोहम्मद के सुपरविजन में कार्रवाई की गई. मुखबिर की मिली सूचना के अनुसार बीकानेर-उदयपुर कल्पना शर्मा लिखी हुई स्लीपर बस डांगावास की तरफ से आ रही है. स्लीपर बस की डिग्गी में अवैध मादक पदार्थ है.

पुलिस ने बस का पीछा किया तो बस चालक ने बस को साइड में लेकर भागने का प्रयास किया. जिस पर पुलिस ने वाहन को घेरकर रुकवाया पुलिस ने वोल्वो स्लीपर बस के साथ ही उसमें रखे 252 किलो 600 ग्राम डोडा पोस्त को जब्त किया. वहीं खेतासर बस्ती गंगाशहर निवासी देवकिशन और नोखा थाना क्षेत्र रासीसर निवासी मुकेश को गिरफ्तार किया. बस चालक व साइड में परिचालक से पूछताछ की. जिस पर चालक घबरा गया और हड़बड़ा गया. वहीं स्लीपर बस की पिछली डिग्गी और बस के छत पर तलाशने कर्टन रखे हुए थे जिसमे डोडा पोस्त भड़ा हुआ पाया गया।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement