Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

मीटर बदलने आए बिजली विभाग की टीम के साथ धक्का-मुक्की, बदसलूकी करने का मामला आया सामने

India-1stNews




मीटर बदलने आए बिजली विभाग की टीम के साथ धक्का-मुक्की, बदसलूकी करने का मामला आया सामने

बीकानेर । कोतवाली थाना इलाके में मीटर बदलने गई बिजली विभाग की टीम के साथ धक्का-मुक्की, बदसलूकी करने का मामला सामने आया है। दरअसल कोतवाली थाना इलाके में मंगलवार सुबह बिजली विभाग की टीम थाना इलाके के सिक्को के मोहल्ले पहुंची थी। बिजली विभाग की टीम को देखते ही हड़कंप मच गया। मोहल्ले वालों ने बिजली विभाग के मीटर बदलने का विरोध शुरू कर दिया। हंगामा होते देखा बिजली विभाग के अधिकारियों ने कोतवाली पुलिस को इसकी सूचना दी।से सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मोहल्ले वासियों से समझाइश कर मामले को शांत करने का प्रयास किया। जानकारी के अनुसार बिजली विभाग की टीम सिक्को के मोहल्ले में मीटर,तार बदलने गई थी। इस दौरान मोहल्ले वासियों एक बंद मकान का मीटर बदलने का विरोध जताया। मोहल्ले वासवानी आरोप लगाया कि बिजली विभाग द्वारा कुछ महीने पहले ही मीटर बदले थे। बिजली विभाग के कर्मचारी आए दिन मोहल्ले वासियों को परेशान कर रहे हैं। वहीं बिजली विभाग एईएन अभिषेक यादव ने बताया कि सामान्य प्रक्रिया के तहत बिजली के मीटर बदले जा रहे हैं जिसका मोहल्ले वासियों ने विरोध करना शुरू कर दिया। हंगामे की सूचना के बाद मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने लोगों से समझाइश कर मामले को शांत करवाया।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562