Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: मकान में लगाई आग, कीमती सामान चोरी करने का आरोप

India-1stNews




बीकानेर: मकान में लगाई आग, कीमती सामान चोरी करने का आरोप

बीकानेर। जय नारायण व्यास कॉलोनी में निवासी एक व्यक्ति जयपुर में अपने बेटों से मिलने के लिए गया। पीछे कुछ लोगों ने घर में घुसकर मकान को आग लगा दी, जिससे घर का सारा सामान जल कर राख हो गया।पड़ोसियों से घर में आगजनी की सूचना मिलने परिवादी बीकानेर आया और अपने ही रिश्तेदारों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस, आस-पड़ोस वालों को प्रथमदृष्टया यह मामला सामान्य आगजनी का दिखाई दिया लेकिन जब घर में लगे सीसीटीवी फुटेज देखें तो सभी के होश फाख्ता हो गए। घर में लगे सीसीटीवी में आगजनी से ठीक पहले एक व्यक्ति कंबल ओढ़े मकान में घुसता हुआ दिखाई दे रहा है। उस व्यक्ति के हाथ में एक लंबा सरिया,थैला नजर आ रहा है। वह व्यक्ति मकान के मुख्य दरवाजे को तोड़कर घर में घुसते हुए दिखाई दे रहा है। पांच -दस मिनट में बाहर की ओर जाता हुआ दिखाई दे रहा है। परिवादी सुरेश ने बताया कि उसके पुत्र निशांत का प्रवीन मोहन मित्तल की पुत्री सुहानी मित्तल से शादी हुई थी, उसके बाद से दोनों परिवार में अनबन चल रही है। परिवादी सुरेश कुमार ने रिपोर्ट लिखवाई है कि प्रवीण मोहन मित्तल उसकी पत्नी सोभना मित्तल, पुत्र ऋषभ मित्तल, पुत्री सुहानी मित्तल ने 30जनवरी को षडयंत्र पूर्वक परिवादी के मकान में आग लगाकर नकदी और कीमती सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement