Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

युवक की हुई शिनाख्त, इलाज के दौरान हुई मौत

India-1stNews




युवक की हुई शिनाख्त, इलाज के दौरान हुई मौत

बीकानेर। 26 जनवरी की सुबह कोटगेट थाने के सामने मिले युवक की मंगलवार देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक पिछले 6 दिन से पीबीएम ट्रोमा सेंटर के आईसीयू में भर्ती था। वह पिछले कई दिनों से बेहोशी की हालत में था। कल देर रात उसने इलाज के दौरान दम तोड दिया। युवक की पहचान जमान पुत्र उमरदीन निवासी मदीना मस्जिद के पास के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक आदतन शराबी था। फिलहाल पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव को परिजनों को सौंप दिया है।


Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement