Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बोलेरो और प्राइवेट बस में टक्कर, ड्राइवर और एक महिला गंभीर रूप से घायल, पीबीएम अस्पताल रैफर

India-1stNews




बोलेरो और प्राइवेट बस में टक्कर, ड्राइवर और एक महिला गंभीर रूप से घायल, पीबीएम अस्पताल रैफर




बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ एरिया में मंगलवार दोपहर सड़क हादसा हो गया। बोलेरो और एक प्राइवेट बस में हुई टक्कर में महिला और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें सामाजिक संस्था के सहयोग से अस्पताल पहुंचाया गया। घटना के बाद सड़क पर एक बार अफरी तफरी मच गई। घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया गया है, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

सरदारशहर रोड पर तोलियासर से पहले कांकड़ भैरूंजी मंदिर के पास श्रीडूंगरगढ़ आ रही एक बोलेरो व राजगढ़ जा रही एक निजी बस में टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि निजी बस में सवार एक महिला बबिता भाखर निवासी तारानगर बेहोश हो गई। वहीं बोलेरो में सवार ठुकरियासर निवासी हरिनाथ घायल हो गया। दोनों घायलों को आपणो गांव सेवा समिति के सेवादार उपजिला अस्पताल लेकर आये। दुर्घटनास्थल पर पुलिस पहुंची और बोलेरो और बस को थाने लेकर आये। बोलेरो में अकेला चालक हरिनाथ ही था। घायलों को बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में रैफर किया गया है। जहां दोनों की हालत खतरे से बाहर है। बोलेरो के आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दरअसल, बोलेरो पूरी तरह बस में जाकर फंस गई। जिसे बाहर निकालने के लिए भी क्रेन का उपयोग करना पड़ा। जिस तरह से बोलेरो क्षतिग्रस्त हुई है, उससे साफ है कि दोनों की जोरदार टक्कर हुई है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562