Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

कीटनाशक स्प्रे चढ़ने से युवक की मौत

India-1stNews




कीटनाशक स्प्रे चढ़ने से युवक की मौत



बीकानेर। जिले के हदां थाना क्षेत्र में खेत में कीटनाशक स्प्रे करने के दौरान एक युवक की स्प्रे चढ़ने से हालत बिगड़ गई। परिजन उसे उपचार के लिए कोलायत लेकर आए। युवक की गंभीर हालत देखकर उसे पीबीएम अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार हदां थाना क्षेत्र के भाणेका गांव में 20 वर्षीय बाबूलाल पुत्र खिमा राम जाट अपने खेतों में जीरे की फसल पर कीटनाशक का स्प्रे कर रहा था। इस दौरान स्प्रे चढ़ने से उसकी हालत बिगड़ गई और उसे उल्टियां होने लगी, परिजन तुरंत उसे कोलायत सीएचसी लेकर गए बाबूलाल की गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीबीएम अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव को परिजनों को सौंप दिया।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562