Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

गंगाशहर: घरेलू सामान को लोडबॉडी टैक्सी में भरकर चोरी कर ले गए, पुलिस ने टैक्सी की जब्त

India-1stNews




गंगाशहर: घरेलू सामान को लोडबॉडी टैक्सी में भरकर चोरी कर ले गए, पुलिस ने टैक्सी की जब्त

बीकानेर। घरेलू सामान को लोडबॉडी टैक्सी में भरकर चोरी कर ले जाने का मामला गंगाशहर पुलिस थाने में दर्ज हुआ है। इस संबंध में जोशी मौहल्ला, राम मंदिर के पास नई लाइन गंगाशहर निवासी सुनीता शर्मा पत्नी हरिराम शर्मा ने गिरीराज जोशी, नारायण पारीक, निशा पारीक पर मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 28 दिसंबर की है। प्रार्थिया ने बताया कि पड़ोसी ने सूचना दी कि गिरीराज जोशी, नारायण पारीक, निशा पारीक उसके घर के तालों को नकली चाबी से खोलकर घर का सामान लोडिंग टैक्सी में डालकर ले जा रहे है। जिस पर गंगाशहर पुलिस को फोन किया तो पुलिस द्वारा तुरंत प्रभाव उस लोडिंग टैक्सी को रास्ते से जब्त कर लिया तथा आरोपी वहां से फरार हो गए। प्रार्थिया ने बताया कि आरोपी उसका फ्रीज, टीवी, अन्य इलेक्ट्रॉनिक एवं घरेलू सामान चोरी करने की नीयत से उसके कमरों में लगे तालों की डुप्लीकेट चाबी बनाकर खोलते हुए रात्रि में घर में प्रवेश कर समान चोरी कर लोड बॉडी में भरकर लेकर चले गये। पुलिस ने प्रार्थिया की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562