Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

शोक जताने गए वृद्ध के घर चोरी, सोने-चांदी के आभूषण के साथ ही डेढ़ लाख रुपए की नगदी चोरी

India-1stNews




शोक जताने गए वृद्ध के घर चोरी, सोने-चांदी के आभूषण के साथ ही डेढ़ लाख रुपए की नगदी चोरी

पूगल थाना क्षेत्र के हिन्दूपुरा गांव में एक वृद्ध अपने पड़ौसी के यहां मौत होने पर शोक व्यक्त करने गया था, कुछ ही देर में वापस लौटा तो घर के ताले टूटे हुए थे। सोने-चांदी के आभूषण के साथ डेढ़ लाख रुपए से ज्यादा की नगदी भी चोरी हो गई। पूगल थाने में इस आशय का मामला दर्ज कराया गया है।


बुधवार को हिन्दूपुरा में रहने वाले अजीत सिंह राजपूत के घर के पास में किसी की मौत हो गई थी। लोकाचार में अजीत अपने पड़ौसी के यहां चला गया। वहां से वापस लौटा तो घर के ताले टूटे हुए थे। अंदर आलमारी संभाली तो चोरी का पता चला। अजीत सिंह के घर से सोने की कंठी, अंगूठी, सोने की निंबोली और चांदी के कुछ आभूषण चोरी हो गए। एक लाख 55 हजार रुपए नगद भी रखे हुए थे। जो चोरी हो गए। अजीत सिंह की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मौका मुआयना भी किया गया है।

घटना दोपहर साढ़े तीन बजे से पहले की है। दिन दहाड़े आखिर कौन घर में घुसकर चोरी कर सकता है, इसका पता लगाया जा रहा है। फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों से दिनभर की गतिविधियों की जानकारी जुटा रही है ताकि पता चल सके कि कौन संदिग्ध यहां आए थे। अब तक पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement