Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

जिस बस से एक्सीडेंट हुआ उस बस पर लगी थी फर्जी नंबर प्लेट, स्कूल प्रबंधक और ड्राइवर पर मामला दर्ज

India-1stNews


जिस बस से एक्सीडेंट हुआ उस बस पर लगी थी फर्जी नंबर प्लेट, स्कूल प्रबंधक और ड्राइवर पर मामला दर्ज

बीकानेर में एक स्कूल बस और बोलेरो गाड़ी की टक्कर में कुछ बच्चे गंभीर घायल हो गए थे। इस मामले की छानबीन करते हुए पुलिस को चौंकाने वाले तथ्य मिले हैं। जिस बस से एक्सीडेंट हुआ था, उस पर फर्जी नंबर प्लेट लगी हुई थी। पुलिस ने अब स्कूल प्रबंधक और ड्राइवर के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।

दरअसल, सितम्बर 23 में दिल्ली पब्लिक स्कूल की बस और बोलेरो के बीच टक्कर हो गई थी। इस हादसे में बस में सवार बच्चों के गंभीर चोट आई। एक बच्ची के तीन दांत टूट गए, वहीं एक लड़के के चेहरे पर बीस टांके आए। हादसे के बाद एफआईआर स्कूल प्रिंसिपल की ओर से दर्ज कराई गई। पुलिस ने जांच शुरू की तो बस के चैसिस व ईंजन नंबर से बस के आरटीओ रजिस्टर्ड नंबर प्राप्त किए गए। ये नंबर उस नंबर से अलग थे, जो बस एक्सीडेंट के बाद एफआईआर में दर्ज कराए गए थे। बस के नंबर एफआईआर में आरजे 07 पीबी 1543 बताए गए थे। बस के चैसिस नंबर व इंजन नंबर से इसका मिलान नहीं हो पाया। बस के चैसिस व इंजन नंबर के अनुसार उसका रजिस्ट्रेशन नंबर आरजे 07 पीबी 1267 है। पुलिस ने पाया कि बस चालक ने फर्जी नंबर प्लेट का उपयोग किया था। हालांकि ये बस भी दिल्ली पब्लिक स्कूल के नाम से ही रजिस्टर्ड है। इस बस के नंबर बदल दिए गए थे। पुलिस ने अब स्कूल प्रबंधक और ड्राइवर हरीश के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement