Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बड़ी कार्यवाही: बीकानेर में ड्राई-डे पर पकड़ी करोड़ों की शराब, एक गिरफ्तार

India-1stNews




बड़ी कार्यवाही: बीकानेर में ड्राई-डे पर पकड़ी करोड़ों की शराब, एक गिरफ्तार




बीकानेर। जिला पुलिस ने भारी मात्रा में तस्करी कर ले जाई जा रही शराब पकड़ी है। शराब की कीमत लगभग एक करोड़ रुपये आंकी गई है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने एक ट्रक को रुकवाया। उसमें हरियाणा और पंजाब मेड अंग्रेजी शराब की पेटियां भरी थीं। पुलिस ने ट्रक ड्राइवर बाड़मेर के चादर पुलिस थाना वाकलसर पुलिस थाना रामसर निवासी बालाराम पुत्र उम्मेदाराम को गिरफ्तार कर लिया। अवैध शराब,मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी कार्यवाही के लिए जिला पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम के नेतृत्व में एडीशनल एसपी प्यारेलाल शिवरान ,सीओ लूणकरणसर नोपाराम भाकर के सुपरविजन में जामसर थानाधिकारी इंद्रकुमार ने मुखबिर की सूचना पर श्री गंगानगर की ओर से आ रहे ट्रक की तलाशी लेने पर ट्रक से अलग-अलग ब्रांड की शराब की लगभग 1143पेटिया जब्त की हैं। 

जानकारी के अनुसार ट्रक से बरामद शराब गुजरात ले जाई जा रही थी। जब्त शराब की कीमत एक करोड़ रुपए से अधिक बताई जा रही है। जामसर थानाधिकारी इंद्रकुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि श्रीगंगानगर की ओर से एक ट्रक रहा है, जिसमें भारी मात्रा में अवैध शराब भरी है। इस पर पुलिस ने थाना इलाके में नाकाबंदी लगा दी। जैसे ही ट्रक वहां पहुंचा तो रोककर ट्रक चालक से पूछताछ की। चालक सही जवाब नहीं दे सका। ट्रक की जांच की तो उसमे भारी मात्रा में शराब की पेटियां भरी मिली। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस की इस कार्यवाही में हेड कांस्टेबल विनोद कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562