Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: घर के कमरे में फंदे से लटका मिला 18 वर्षीय युवक

India-1stNews




बीकानेर: घर के कमरे में फंदे से लटका मिला 18 वर्षीय युवक

बीकानेर के जस्सूसर गेट क्षेत्र में एक युवक ने अपने ही घर के कमरे में चुन्नी से फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। पुलिस ने मामले की मर्ग दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। मृतक की उम्र 18 साल है। पुलिस के अनुसार जस्सूसर गेट क्षेत्र में रहने वाला मनीष अपने घर के कमरे में था। काफी देर तक हलचल नहीं होने पर कमरे के अंदर देखा गया। वो फंदे से लटका हुआ था। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया।

उसका शव मॉर्च्युरी में रखा गया, जहां से पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया। जस्सूसर गेट के अंदर रहने वाले दीन दयाल स्वामी के बेटे मनीष ने सुसाइड क्यों की? इसकी छानबीन की जा रही है। महज 18 साल के मनीष के जाने से पूरे घर में कोहराम मचा हुआ है। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में मर्ग दर्ज की है। जांच एसआई भवानी दान को सौंपी गई है।

बीकानेर में पिछले कुछ महीनों में युवाओं के सुसाइड करने के कई मामले सामने आए हैं। यहां तक कि छोटे-छोटे बच्चे भी सुसाइड कर रहे हैं। महज 14-15 साल के बच्चों की सुसाइड के मामले भी पिछले कुछ दिनों में सामने आए हैं।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement