Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर से बड़ी खबर : डिग्गी में मिला युवक-युवती का शव, पुलिस जुटी जांच में

India-1stNews




बीकानेर से बड़ी खबर :खेत की डिग्गी में मिला युवक-युवती का शव, आत्महत्या या हादसा, पुलिस जांच में जुटी

बीकानेर से बड़ी खबर :खेत की डिग्गी में मिला युवक-युवती का शव, आत्महत्या या हादसा, पुलिस जांच में जुटी
बीकानेर। बीछवाल थाना इलाके के पेमासर गांव से दुखद घटना सामने आई है। यहां गुरूवार को एक युवक और युवती का शव खेत की डिग्गी में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर बीछवाल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों मृतकों का शवों को पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है । यह घटना बीकानेर के पेमासर गांव की है।जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह पेमासर गांव से करीब तीन किलोमीटर दूर नगासर की कांकड़ में खेत में बनी डिग्गी में एक युवक और युवती के शव मिलने की जानकारी मिली। सूचना पर मौके पर पहुंची बीछवाल थाना पुलिस ने दोनों को पानी से बाहर निकाल कर पीबीएम अस्पताल पहुंचाया । जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।मृतकों की पहचान अनिल (23) उमेश (22) के रूप में हुई है। बीछवाल पुलिस का कहना है कि दोनों ने एक साथ डिग्गी में छलांग लगाई है या फिर कोई और मामला है? इस बारे में जांच की जा रही है। पुलिस को मौके से किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस का कहना है कि डिग्गी करीब 20 फीट गहरी है, जिसमें गिरने के बाद दोनों बाहर नहीं निकल सके और दोनों की मौत हो गई। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement