Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: पिकअप-रोडवेज बस की भिड़ंत, पिकअप सवार युवकों को आई गंभीर चोट

India-1stNews




बीकानेर: पिकअप-रोडवेज बस की भिड़ंत, पिकअप सवार युवकों को आई गंभीर चोट

बीकानेर के नाल एयरपोर्ट चौराहा पर आज सुबह एक पिकअप गाड़ी और रोडवेज बस के बीच टक्कर हो गई, जिसमें पिकअप में सवार युवक घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद गजनेर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। वही इस सड़क दुर्घटना के बाद रोडवेज में सवार यात्रियों को दूसरी बस में बिठाकर बीकानेर भेजा गया। बताया जा रहा है कि पिकअप में सवार युवकों को गंभीर चोटें आई है जिनका इलाज पीबीएम के ट्रॉमा में चल रहा है। वही वहां मौजूद स्थानीय लोगो का कहना है कि रोड़वेज बस ड्राइवर की लापरवाही के चलते यह दुर्घटना घटित हुई।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562