Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: यहाँ थाने में पुलिस के सामने चले लात-घुसे, पढ़े पूरी ख़बर

India-1stNews




बीकानेर: यहाँ थाने में पुलिस के सामने चले लात-घुसे, पढ़े पूरी ख़बर

बीकानेर। देर रात को शहर के कोटगेट थाने के अंदर नशे में धुत एक युवक और शराब के ठेके के सेल्समैन के बीच जमकर लात-घूंसे चले। थाने के अंदर हुए इस घटनाक्रम का बाहर खड़े तमाशबीनों ने वीडियो भी बनाया। जानकारी के अनुसार स्टेशन रोड पर स्थित शराब के ठेके पर सेल्समैन और एक शराबी युवक में आठ बजे के बाद शराब की कीमत को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान विवाद को सुलझाने पहुंचे पुलिसकर्मी युवक को थाने में ले गया। जहां पीछे से पहुंचे सेल्समैन ने शराबी युवक के साथ थाने में मारपीट की। अचानक हुए इस घटनाक्रम से थाने में मौजूद स्टाफ भी हतप्रभ रह गया। थाने में मौजूद स्टाफ ने दोनों को अलग किया। अचानक हुए इस घटनाक्रम से थाने के सामने से सड़क पर लोगों का मजमा लग गया फिलहाल कोटगेट थाने में दोनों पक्षों की तरफ से कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है। आपको बता दें कि थाने के लगते ही शराब का ठेका है जहां आए दिन मारपीट की घटनाएं होना आम बात है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement