Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बाइक चोर गिरफ्तार, करीब आधा दर्जन बाइक बरामद

India-1stNews



बाइक चोर गिरफ्तार, करीब आधा दर्जन बाइक बरामद

बीकानेर। शहर के मुक्ता प्रसाद थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर पांच मोटरसाइकिलें बरामद की है। थानाधिकारी सुरेश कस्वां ने बताया कि थाना स्तर पर दो अलग अलग टीमों का गठन कर नकबजनी घटनाओं में लिप्त अपराधियों पर गोपनीय तरीके से निगरानी रखी गई। पुलिस टीम ने दो जनों को पकड़ा। इनमें एक मुक्ता प्रसाद नगर का 32 वर्षीय देवीसिंह राजपूत तथा दूसरा छतरगढ़ निवासी 18 वर्षीय लुकमान है। जिनसे पांच मोटरसाइकिलें भी बरामद की है। जो मुक्ताप्रसाद थान क्षेत्र तथा जूनागढ़ के पास केईएम रोड सहित अलग अलग जगहों से चुराई है।कार्रवाई करने वाली टीम में उप निरीक्षक रेणूबाला,हैड कानि रोहितश भारी,सवाई सिंह,कानि संजय,रवीन्द्र,छगनलाल शामिल रहे।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement