Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

गंगाशहर: रास्ता रोककर युवक से छीना मोबाइल साथ ले गए नगदी, मामला दर्ज

India-1stNews




गंगाशहर: रास्ता रोककर युवक से छीना मोबाइल साथ ले गए नगदी, मामला दर्ज

बीकानेर। रास्ते में रोककर मारपीट करना व मोबाइल व नकदी छीन ले जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में सारडा चौक भार्गव मौहल्ला गंगाशहर निवासी अनिल पुत्र हरिराम गहलोत ने बजु ब्राह्मण व तीन-चार अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। घटना सारडा चौक वाली गली भार्गव मौहल्ले की है। परिवादी ने बताया कि आरोपियों ने उसे रास्ते में रोककर उसके साथ मारपीट की। साथ ही सात हजार रुपए व मोबाइल छीन कर ले गए। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562