Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: घर से सब्जी लेने निकली 17 वर्षीय नाबालिग लड़की से रेप

India-1stNews




बीकानेर: घर से सब्जी लेने निकली 17 वर्षीय नाबालिग लड़की से रेप

बीकानेर। जिले के श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय नाबालिग लड़की से रेप करने का मामला सामने आया है। जानकारी अनुसार पीडिता अपने घर से सब्जी लेने के लिए निकली थी। इस दौरान दो युवक जबरन उठाकर सूने एक मोबाइल टावर के क्वार्टर में ले गए। जहां एक युवक ने बाहर खड़े होकर रखवाली की व दूसरे ने क्वार्टर में नाबालिग से दुष्कर्म किया। बुधवार सुबह हुई इस शर्मनाक वारदात के बाद पीडिता के भाई ने थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। जानकारी के अनुसार पीडिता बुधवार सुबह अपने घर से सब्जी लाने बाजार जा रही थी। रास्ते में आरोपी आशाराम जाट व मनोज भाटी मिले और उसके मुंह पर हाथ रख जबरन मोबाइल टावर के क्वार्टर में ले गए। जहां आरोपी आशाराम ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पीडिता के चिल्लाने की आवाज सुन आसपास के लोग एकत्र हुए तो आरोपी मौके से भाग छुटे।

घटना का पता चलने पर पीडिता का भाई मौके पर पहुंचा और देखा कि पीडिता के कपड़े क्षत-विक्षत थे तथा पीडिता रो रही थी। इसके बाद पीडिता के भाई ने श्रीडूंगरगए थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। जिसकी जांच थानाधिकारी इन्द्र कुमार कर रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562