Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: स्कॉर्पियो में नशीला पदार्थ ले जाता शख्स गिरफ्तार

India-1stNews




बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: स्कॉर्पियो में नशीला पदार्थ ले जाता शख्स गिरफ्तार

बीकानेर। चुनाव ज्यों-ज्यों नजदीक आ रहा है त्यों-त्यों अवैध नशे की तस्करी बढ़ती जा रही है। ‘अपराधी डाल-डाल’ तो पुलिस ‘पात-पात’ का खेल चल रहा है। ऐसा ही खेल पूगल में भी दिखा। यहां पुलिस की आंखों में धूल झोंकने की कोशिश करते हुए अवैध नशे के कारोबारियों ने अनाज की बोरियों में डोडा-पोस्त भरा। स्कॉर्पियो जैसी महंगी गाड़ी में रखा और इसे धंधे लगाने निकल पड़े।

पूगल पुलिस थानाधिकारी धर्मेन्द्रसिंह ने बताया कि चुनाव के चलते गश्त और नाकाबंदी पूरी सख्ती से चल रही है। इसी दौरान दंतौर पुलिया के पास फॉर्च्युनर गाड़ी रूकवाई तो उसमें मौजूद एक शख्स अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। बाद में उसकी पहचान गनी खां नाम से हुई।

गाड़ी में मौजूद चंद्रसिंह नाम के चारणवाला निवासी 24 वर्षीय युवक को हिरासत में लिया। पूछताछ में पता चला है कि नशीले पदार्थ के गिरोह में एक और शख्स शामिल है जो आगे एक इटिका कार में सवार था। उसकी पहचान भीमसिंह के रूप में हुई है। अभी छानबीन चल रही है। आरोपी यह माल सोलंकियों की ढ़ाणी बीठनोक निवासी शैतान सिंह पुत्र सुरजन सिंह, खानू सिंह व हुकुम पुत्र डूंगर सिंह से यह माल लेकर कहीं खंपाने जा रहे थे। फिलहाल पूगल पुलिस गिरफ्त में आए आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी हुई है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement