Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

राजस्थान की 25 सीटों पर दो चरणों में मतदान:बीकानेर सहित 12 सीटों पर 19 अप्रैल को, जोधपुर समेत 13 सीटों पर 26 अप्रैल को वोटिंग

India-1stNews





राजस्थान की 25 सीटों पर दो चरणों में मतदान:बीकानेर सहित 12 सीटों पर 19 अप्रैल को, जोधपुर समेत 13 सीटों पर 26 अप्रैल को वोटिंग,अर्जुन-गोविंद में मुकाबला

बीकानेर। चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव का ऐलान कर दिया है। राजस्थान में 2 चरणों में चुनाव होगा। पहले चरण की वोटिंग 19 अप्रैल को होगी, वहीं दूसरे चरण की वोटिंग 26 अप्रैल को होगी। चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही तत्काल प्रभाव से आचार संहिता लग गई है। 4 जून को चुनाव के परिणाम आएंगे। 2019 में भी राजस्थान में दो चरणों में चुनाव हुए थे।


बीकानेर में पहले ही चरण में मतदान होगा। इस चुनाव में 20 लाख से ज्यादा वोटर होंगे। सबसे ज्यादा वोटर आठ विधानसभा क्षेत्रों वाले इस लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस और भाजपा दोनों अपने उम्मीदवार घोषित कर चुकी है, वहीं निर्दलीय और अन्य पार्टियों के प्रत्याशी अभी घोषित होने शेष है। लोकसभा चुनाव में सबसे ज्यादा वोट नोखा विधानसभा क्षेत्र से होंगे, जबकि सबसे कम वोटर बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्र से होंगे।

अर्जुन-गोविंद में मुकाबला

बीकानेर में केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल भारतीय जनता पार्टी से उम्मीदवार घोषित किए गए हैं। अर्जुनराम तीन बार लोकसभा सांसद बन चुके हैं और चौथी बार फिर मैदान में है। अगर वो ये चुनाव भी जीतते हैं तो बीकानेर में सर्वाधिक लोकसभा चुनाव जीतने वाले नेता बन जाएंगे। वहीं कांग्रेस ने पूर्व कैबिनेट मंत्री गोविंद राम मेघवाल को प्रत्याशी बनाया है। गोविंद राम और अर्जुनराम दोनों जनता के बीच उतर चुके हैं और लगातार सार्वजनिक समारोह में हिस्सा ले रहे हैं।

2.64 लाख वोट से जीते थे अर्जुन

वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के अर्जुनराम मेघवाल ने कांग्रेस के मदनगोपाल मेघवाल को हराया था। इस चुनाव में कांग्रेस को तीन लाख 93 हजार 662 वोट मिले थे, जबकि भाजपा के अर्जुनराम मेघवाल को 6 लाख 57 हजार 743 वोट मिले थे। अर्जुनराम मेघवाल ने दो लाख 64 हजार 81 वोट से जीत दर्ज की थी।

विधानसभा में आगे भाजपा

हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनाव में भी भाजपा ने लोकसभा की आठ सीटों पर कुल वोट ज्यादा लिए। आठों विधानसभा में कांग्रेस को पांच लाख 86 हजार 239 वोट मिले, जबकि भाजपा को छह लाख 47 हजार 7 वोट मिले। भाजपा ने साठ हजार 768 वोट ज्यादा लिए थे। भाजपा ने आठ में से छह सीटों पर जीत दर्ज की, वहीं कांग्रेस ने सिर्फ दो सीट पर जीत दर्ज की है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement