Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: गंदे नाले में मिला युवक का शव, 4-5 दिन पुराना बताया जा रहा शव

India-1stNews




बीकानेर: गंदे नाले में मिला युवक का शव, 4-5 दिन पुराना बताया जा रहा शव

बीकानेर। नोखा में अज्ञात व्यक्ति का शव गंदे पानी में मिलने से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार नागौर रोड़ अशोका लिलेंड मोटर के पीछे शनिवार को सुबह एक व्यक्ति का शव मिला है। हालाकि शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। मृतक 25 से 30 वर्ष उम्र का प्रतीत हो रहा है। देखने पर शव चार से पांच दिन पुराना लग रहा है।


नागौर रोड़ अशोका लिलेंड मोटर के पीछे सीवरेज का नाला जाता है जो आगे ट्रीटमेंट प्लांट की तरफ जाता है। अज्ञात मृतक के पास से पानी से भीगी एक डायरी मिली। सूचना मिलने पर ASI ओमप्रकाश यादव घटनास्थल पहुंचे और शव को कब्जे में लिया।

ओमप्रकाश यादव ने बताया कि शव की शिनाख्त नहीं हुई है पुलिस शव की शिनाख्त के प्रयास करने जुटी है। उसके बाद ही अन्य जानकारी मिल सकेगी। युवक यहां पर कैसे ओर कब आया। शव को नोखा की जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। सूचना मिलने पर नोखा थानाधिकारी आदित्य काकडे भी मौके पर पहुंचे व घटना की जानकारी का पता लगाने में जुटे हुए है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement