Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने दबोचा, लिया रिमांड पर

India-1stNews




बीकानेर: नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने दबोचा, लिया रिमांड पर


बीकानेर। नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने धर दबोच लिया है। मामले की जांच कर रहें थानाधिकारी इंद्रकुमार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पाक्सो के आरोपी को हवालात में पहुंचाया है। इंद्रकुमार ने बताया कि शुक्रवार को मोमासर निवासी आशाराम पुत्र सुगनाराम जाट को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। आरोपी को 1 अप्रैल तक रिमांड पर लिया गया है। उन्होंने बताया कि मामले में सह आरोपी मनोज भाटी पुत्र भंवरसिंह की भूमिका की जांच जारी है। विदित रहें गांव में सब्जी लेने जा रही 17 वर्षीय नाबालिगा को पकड़कर जबरन एक टॉवर में बने क्वाटर में ले जाकर दुष्कर्म करने के आरोप में युवक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में में बुधवार, 27 मार्च को थाने में मामला दर्ज हुआ था।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562