Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

फैक्ट्री में बॉयलर फटा, 5 श्रमिक जिंदा जले

India-1stNews




फैक्ट्री में बॉयलर फटा, 5 श्रमिक जिंदा जले

जयपुरः प्रदेश की राजधानी जयपुर में इस सप्ताह में दूसरा बड़ा अग्निकांड हुआ है. केमिकल की फैक्ट्री में आग लगने से 5 श्रमिक जिंदा जले है. बस्सी थाना इलाके के शालीमार फैक्ट्री की घटना है जहां फैक्टी में काम करते समय अचानक बॉयलर फट गया था. मामले की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली. 
 
हादसे में वहां काम कर रहे 5 श्रमिकों की मौके पर दर्दनाक मौत हुई. घटना के बाद फैक्टी में मौजूद केमिकल में भीषण आग लग गई. हालांकि अब आग पर काबू पाया गया है. पुलिस ने श्रमिकों के शव भी मोर्चरी में रखवाए. 

बता दें कि दो दिन पहले ही विश्वकर्मा इलाके में भीषण अग्निकांड हुआ था. अग्नि कांड़ सिलेंडर फटने से हुआ. जहां 3 बच्चों सहित दंपत्ति जिंदा जल गए थे. 

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562