Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Join
LIVE
ताजा खबर: बीकानेर और राजस्थान की हर बड़ी खबर सबसे पहले ब्रेकिंग: स्थानीय खबरों के लिए India First News से जुड़े रहें NEWS: आपके शहर की महत्वपूर्ण खबरें एक जगह

बीकानेर: पत्नी के बाद पति की हत्या, जिसे बताया एक्सीडेंट वो डबल मर्डर मिस्ट्री सुलझी

India-1stNews




बीकानेर: पत्नी के बाद पति की हत्या, जिसे बताया एक्सीडेंट वो डबल मर्डर मिस्ट्री सुलझी

बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने एक्सीडेंट के एक मामले में खुलासा किया है कि ये एक्सीडेंट नहीं बल्कि पति-पत्नी की हत्या से जुड़ा मामला है। पत्नी की हत्या तो उसके पति ने ही की थी लेकिन पति को उसके साले ने मौत के घाट उतार दिया। इस मामले को पहले एक्सीडेंट का माना गया और अब दो हत्याओं का राज खुला है। पुलिस ने इस मामले में एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार आठ मार्च को श्रीडूंगरगढ़ के लिखमादेसर के पास एक युवक हेतराम नायक का शव सड़क पर मिला था। इसके पास ही एक मोटर साइकिल भी खड़ी थी। माना गया कि किसी अज्ञात वाहन ने हेतराम का एक्सीडेंट कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने भी मर्ग दर्ज कर ली। चार दिन बाद बारह मार्च को इसी घटना स्थल से करीब तीस फीट दूर एक महिला का शव मिला। ये महिला हेतराम की पत्नी लाली थी। इस शव को आवारा कुत्ते नौच चुके थे। दुर्गंध आने पर राहगीरों ने देखा तो ये शव पड़ा मिला। पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

कैसे हुई हत्या?

हेतराम और लाली का शव जिस जगह मिला था, वहां एक मोटर साइकिल भी बरामद हुई। पुलिस को पहले से शक था कि इस मोटर साइकिल पर किसी का एक्सीडेंट नहीं हुआ कि चालक की मौत हो जाए। मोटर साइकिल पूरी तरह सुरक्षित थी। इस पर पुुलिस ने मामले की छानबीन की तो पता चला कि इस बाइक पर पति और पत्नी के साथ एक और शख्स था। ये शख्स मृतका लाली का भाई और मृतक हेतराम का साला मनोज था। पुलिस के अनुसार ये तीनों जब बाइक पर आ रहे थे रास्ते में पति-पत्नी का झगड़ा हो गया। इस दौरान हेतराम ने अपनी पत्नी लाली को मार दिया। इसी से गुस्से में आकर लाली के भाई मनोज ने अपने बहनोई हेतराम पर हमला बोल दिया। हेतराम मर गया तो उसे सड़क पर इस तरह फैंका गया कि एक्सीडेंट हो गया। इसी कारण पुलिस कुछ दिन उलझी रही लेकिन अब मामले का पर्दाफाश कर दिया। मनोज को गिरफ्तार कर लिया गया।

Post a Comment

0 Comments

Join WhatsApp