Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: क्रिकेट सट्टे के खिलाफ कार्रवाई, करीब 5 करोड़ का हिसाब-किताब बरामद, आरोपी क्रिकेट बुक्की हुआ मौके से फरार...

India-1stNews




बीकानेर: क्रिकेट सट्टे के खिलाफ कार्रवाई, करीब 5 करोड़ का हिसाब-किताब बरामद, आरोपी क्रिकेट बुक्की हुआ मौके से फरार...

बीकानेर। आईपीएल शुरू होते ही जिले में सटोरिए एक्टिव हो गए हैं। पुलिस ने देर रात गश्त के दौरान एक सटोरिए से करोड़ो रुपए के क्रिकेट सट्टे के लेनदेन का रिकॉर्ड जब्त किया है जबकि सटोरिए मौके से भागने में सफल रहा। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने देर रात गश्त के दौरान देखा की एक युवक अकेला बैठा मोबाइल पर तोड़जोड़ कर हिसाब करने में मगन है।

पुलिस दल पास गया तो आरोपी मोबाइल और एक नोट पैड छोड़कर भाग गया।चेक करने पर पता चला की ये मोबाइल सुरेश कुमार सिंधी का है। मोबाइल और एक नोट पैड चेक की तो उसमे 5 करोड़ 1 लाख 71 हजार 35 रुपये का क्रिकेट सट्टे का हिसाब मिला है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज किया है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562