Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: गोगागेट पर बाइक का हुआ एक्सीडेंट, युवक की हुई मौत

India-1stNews




बीकानेर: गोगागेट पर बाइक का हुआ एक्सीडेंट, युवक की हुई मौत


बीकानेर। कोटगेट थाना क्षेत्र के गोगागेट घूम चक्कर पर युवक की देर रात ट्रक की टक्कर से एक्सीडेंट में मौत हो गई है।

मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात को गोगागेट पर एक बाइक सवार सम्भवतः ट्रक के नीचे आ गया जिसे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। युवक का सिर इस तरह कुचला हुवा था की उसकी पहचान होना भी मुश्किल हो गया था। आसपास के लोगो ने दौड़कर देखा तो उसकी बाईक आरजे 07 एसटी 1814 मौके पर पड़ी थी जिसका फ़ोटो किसी ने सोशल मीडिया पर वारयल कर दिया जिसकी वजह से उसके घरवालो को हादसे का पता चला। मौके पर गुस्साए लोगों ने रास्ता रोककर हंगामा कर दिया जिसकी वजह से पुलिस को आना पड़ा और लाठिया भी सड़को पर भाजनी पड़ी।

युवक की पहचान श्याम सुंदर पुरोहित पिता का नाम लक्ष्मण पुरोहित बीदासर बाड़ी निवासी के रूप में हुई है।

एक्सीडेंट के लिए जिम्मेदार को तुरंत गिरफ्तार करने के लिए लोगो ने रास्ता रोका। मौके पर पुलिस बल भी पहुचा।

मिली जानकारी के अनुसार ट्रक ड्राइवर ट्रक लेकर फरार है। मौके पर सेवा संस्थान के सेवादार पहुचे और बड़ी मुश्किल से शव को पीबीएम पहुचाया। समाचार लिखे जाने तक मौके पर लोगो का प्र्दशन जारी था। युवक के परिजन पीबीएम पहुचे।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562