Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: घर में घुसकर महिला से गाली गलौच पति आया तो उसको पीटा

India-1stNews


बीकानेर: घर में घुसकर महिला से गाली गलौच पति आया तो उसको पीटा

बीकानेर। गाली गालौच करने व पति के साथ मारपीट करने का आरोप लगाते हुए पंचायतिया बास रासीसर निवासी ईलायचीदेवी बिश्नोई ने नोखा थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। पीड़िता बताया कि 26 फरवरी रात्रि में वो घर पर अकेली थी। उसका पति गाड़ी चलाने के लिए बाहर गया था।

रात्रि 11 बजे गांव का ही धीरज कुमार बिश्नोई मौका पाकर शराब के नशे में घर में घुस आया, उसके साथ दो अनजान व्यक्ति भी थे। वे दोनों व्यक्ति गेट के बाहर खड़े हुए थे। धीरज ने उसको गालियां निकाली, इतने में उसका पति श्रवण कुमार आ गए। उन्हें देखकर आरोपी भाग गया। उन्होंने पीछा किया तो गेट पर खड़े अन्य साथियों के साथ आरोपी ने ईंटों से उनके साथ मारपीट की।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562