Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर कला महोत्सव: आज आएंगे कवि अमन अक्षर, मनु व वैशाली, कवि सम्मेलन के साथ बिखरेंगे मिस्टर राजस्थान व संगीत के रंग, पढ़ें ख़बर

India-1stNews




बीकानेर कला महोत्सव: आज आएंगे कवि अमन अक्षर, मनु व वैशाली, कवि सम्मेलन के साथ बिखरेंगे मिस्टर राजस्थान व संगीत के रंग, पढ़ें ख़बर


बीकानेर। बीकानेर कला महोत्सव का प्रांगण गंगाशहर स्थित जैन कॉलेज ग्राउंड में सज चुका है। जहां आर्ट एंड कल्चर एग्जीबिशन में बीकानेर के एक से बढ़कर एक कलाकारों की कलाकृतियां देखने को मिल रही है। एग्जिबिशन एरिया में सुबह से शाम विभिन्न कार्यक्रम हो रहे हैं। 

वहीं शाम को मून लाइट शो होंगे। शुक्रवार शाम महोत्सव की प्रथम शाम कला व काव्य मय होगी। शुक्रवार शाम 6 बजे महोत्सव का पहला ग्रैंड मून लाइट शो होगा। आज की शाम देश के तीन चर्चित कवि मंच पर होंगे। आज के कवि सम्मेलन में कवि अमन अक्षर इंदौर, मनु वैशाली व अभिसार गीता शुक्ला कविताएं सुनाएंगे। वहीं मिस्टर राजस्थान प्रतियोगिता भी दर्शकों का ध्यान खींचेगी। इसके अतिरिक्त शास्त्रीय गायक गौरीशंकर सोनी शास्त्रीय गायन करेंगे। मिष्ठी नृत्य करेंगी। मोहित कत्थक तबला वादन करेंगे। तो जुल्फीकार सूफी गीत सुनाएंगे। 

गंगाशहर स्थित जैन कॉलेज ग्राउंड में मेला भर चुका है। आप भी आइए, अपनों को लाइए क्योंकि ये आपका महोत्सव है, बीकानेर का महोत्सव है।


Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement