Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: मंदिर दर्शन कर घर जा रही महिला के हाथों से मोबाइल छीन बाइक सवार फ़रार

India-1stNews




बीकानेर: मंदिर दर्शन कर घर जा रही महिला के हाथों से मोबाइल छीन बाइक सवार फ़रार

बीकानेर। मंदिर के दर्शन कर घर जा रही महिला के हाथों से मोबाइल छीन ले जाने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में सदर पुलिस थाने में श्रीरामसर निवासी ललित सोंलकी पुत्र प्रकाश सोंलकी ने अज्ञात बाइक सवार दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना नगर निगम पेट्रोल पंप के पास 13 मार्च की शाम की है। इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि उसकी पत्नी भावना जूनागढ़ मंदिर के दर्शन घर जा रही थी। इसी दौरान पेट्रोल पंप के पास बाइक पर दो युवक आए और उसकी पत्नी के हाथों से मोबाइल छीनकर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562